Yoga

प्राकृतिक चिकित्सा का प्राचीन ज्ञान

प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति भारत की अपनी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। प्राचीन काल में विश्व के अन्य सभी देश भी इस प्रणाली से परिचित थे। प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आनंदमय जीवन जीने की एक कला है और यह पूर्णतः दर्शन आधारित, फार्मलेस सिस्टम है।

आसनों, प्राणायाम, मिट्टी स्नान, जल चिकित्सा, आहार विज्ञान — हजारों वर्षों के ऋषि अभ्यास से सिद्ध यह पद्धति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। भारतीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् इस प्राचीन चिकित्सा प्रणाली को प्रमाणित प्रशिक्षण और अनुसंधान के माध्यम से पुनर्जीवित कर रही है।

हमारा लक्ष्य: हर घर योग, हर गाँव प्राकृतिक चिकित्सा — करोड़ों रोजगार के अवसर, उम्र, लिंग, शिक्षा की कोई सीमा नहीं।
15+
प्रमाणित पाठ्यक्रम
50,000+
प्रशिक्षित छात्र
100+
अध्ययन केंद्र
24x7
ऑनलाइन सुविधा

हमारे प्रमुख पाठ्यक्रम

पाठ्यक्रम संचालन, परीक्षा एवं प्रमाणन नीति — मान्यता प्राप्त शैक्षिक कार्यक्रम

BNYS

Bachelor of Naturopathy and Yogic Sciences - स्नातक स्तरीय व्यावसायिक डिग्री

DNYS

Diploma in Naturopathy and Yogic Sciences - डिप्लोमा कार्यक्रम

CNYS

Certificate in Naturopathy and Yogic Sciences - सर्टिफिकेट कोर्स

ND & CMS & ED

Naturopathy Diploma & Community Medical Services - सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

परीक्षा एवं प्रमाणन नीति: नियमित मूल्यांकन, ऑनलाइन परीक्षा सुविधा, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र। सभी पाठ्यक्रम अखिल भारतीय पैरामेडिकल मानकों पर आधारित।

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों में कुशल प्रशिक्षण

अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी, सीटी स्कैन, डायलिसिस आदि अत्याधुनिक उपकरणों के संचालन हेतु प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी को पूरा करने के लिए ICRYN, दिल्ली विशेष मॉड्यूल प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य डॉक्टरों का समय बचाना और रोगियों को बेहतर निदान देना है।

और जानें